
सोनपुर (16/5/23)। सोनपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार दिनांक 16/5/23 को सोनपुर- दिघवारा रेलखंड के सभी स्टेशनों पर बस रेड द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

विशेष टिकट जांच अभियान के तहत बस रेड द्वारा सोनपुर- दिघवारा रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों सहित गाड़ी संख्या 15707, 05247,11123,15027,15028,15080 एवं 13106 में टिकट चेकिंग स्टाफ़ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने औचक टिकट जांच की। टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले 138 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से 58 .हजार 180 रुपये से अधिक जुर्माना वसूले गए।।
टिकट चेकिंग अभियान में मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी , चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल सहित 22 कर्मी शामिल थे।

बेटिकट यात्रियों पर नकेल कसने के लिए इस बार फिर से रेलवे ने बस से चेकिंग करने का तरकीब ढूंढा गया। अचानक हुई जांच से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। रेल प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह के और भी टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। सोनपुर मंडल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।




Recent Comments