डोरीगंज मे एक बाइक एवं बालू लदी दो ट्रक जप्त, तीन गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल के पास से पुलिस ने बालु लदी दो ट्रक एवं एक बाइक को जप्त किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि एएसआई संजीव सुमन के नेतृत्व मे छापेमारी कर आरा छपरा पुल के पास से बालु लदी दो ट्रक एवं एक बाइक को जप्त किया गया है साथ ही चालक मदारपुर भेल्दी निवासी विनोद ठाकुर , टहलटोला गरखा निवासी विजय राय एवं एकारी एकमा निवासी कमलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
वही अवतार नगर मे भी एक बालु लदें एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है मौके से चालक फरार हो गया ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।




Recent Comments