मांझी। कोहड़ा बाजार निवासी सेवानिवृत पूर्व प्रधानाध्यापक व भोजपुरी के जाने-माने कवि 92 वर्षीय श्रीकृष्ण पूरी का देहांत हो गया। वे कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे और अपने पुत्र संजय पूरी एवं परिवार के साथ जमशेदपुर में रह रहे थे। स्व.पूरी काफी मिलनसार प्रवृति के व्यक्ति थे। उनकी भोजपुरी कविता “दहेज” और “केकरा से कहीं” काफी चर्चित रही। जमशेदपुर से फोन पर संजय पूरी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते उनका श्राद्ध कर्म 9 सितंबर को केदार धाम डिमना रोड मांगो में होगा।