छपरा। सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत कोठियां नरांंव सूर्य मंदिर परिसर में बाबु वीरकुंवर सिंह विजयोत्सव पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी सिंह ने किया तथा संचालन शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह एवं हेमंत सिंह ने संयुक्त रुप से किया गया। बाबू वीरकुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में जिला एवं राज्य के क्षत्रिय नेता के साथ स्थानीय प्रतिनिधि, प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबू वीरकुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।आए अतिथियों ने बाबु वीरकुंवर सिंह की जीवनी एवं राष्ट्रीय आंदोलन में किए गए बलिदान को विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।
जद यू के वरीय नेता विजेंद्र सिंह ने कहा कि हमें एकजुट होना होगा तभी हम अपने पुराने गौरव को बरकरार रख पाएंगे।जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुरूषों के साथ महिलाओं को भी आगे आकर अपने समाज के साथ राष्ट्र के विकास में सहयोग करना चाहिए।पूर्व प्रमुख रितेश सिंह ने कहा कि हमें अपने समाज के ही लोग पिछे खिंचने के लिए खरे रहते हैं हमें इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।
मंच पर अपनें सम्बोधित करने वालो में मुख्य रूप से पुर्व प्राचार्य अरुण सिंह, समाजसेवी एवं एम एल सी प्रत्यासी धर्मेंद्र सिंह, राणा यशवंत सिंह, रितेश सिंह पूर्व प्रमुख ,कुदरबाधा मुखिया मुकेश सिंह,मटिहानी मुखिया शेखर सिंह, कोठियां मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह, रणविजय सिंह, अरविन्द सिंह, अजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, धनंजय सिंह,अजय मांझी, रणविजय सिंह अरविंद सिंह, अशोक सिंह, गजेन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह, राजेश तिवारी मुख्य रूप से विचार व्यक्त किए।