जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र निर्गत होने में बिलंब को ले आवेदकों ने किया हंगामा एवं प्रदर्शन 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
महिनों से आवासीय, जाति व आय प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत नहीं होने से नाराज आवेदकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में हंगामा एवं प्रदर्शन किया.  बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आवासीय, जाति व आय प्रमाण पत्र निर्गत कार्यालय के बाहर घंटों से कार्यालय खुलने का इंतजार कर रहे आवेदकों में लीलावती देवी, चम्पा देवी, सीमा कुमारी, सिवानी कुमारी, नीता देवी, जरुरत कुअंर, शांति देवी, अजय कुमार यादव, नीतीश मांझी, नागेश्वर महतो, चंदन कुमार आदि दो दर्जन से अधिक आवेदकों ने बताया कि आवासीय, जाति व आय प्रमाण पत्र  पिछले एक महीने से ऊपर हो गये लेकिन आजकल की बात कर लौटा दिया जा रहा है. जिस कारण फार्म प्रतिदिन सभी काम छोड़कर दूर से आना पड़ रहा है. बावजूद कार्यालय बंद रहता है. अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक इस बाबत कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं. आवेदकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अंचलकर्मी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा एवं प्रदर्शन किया. मालूम हो कि तत्काल सेवा के तहत  उक्त प्रमाणपत्र के लिए आवेदन महिनों बाद भी निर्गत नहीं होने की शिकायत बहुत पहले से चली आ रही है. जिस कारण मजबूर हो आवेदक दलालों के चंगुल में फंसते जा रहे हैं. इधर अमनौर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तत्काल सेवा से बनने वाली कम्प्यूटर मशीन खराब होने के कारण उक्त प्रमाण पत्र निर्गत होने में बिलंब हुआ है. बहुत जल्द सभी दिक्कतें सुलभ कर लिया जाएगा.