मढ़ौरा।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की सूचना है।जिसमें नथुआ गांव के एक ही मुहल्ले के दो महिला समेत चार लोग और मोथाहा गांव का एक ब्यक्ति बताया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नथुआ गांव के दो महिला समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव बताये गए हैं, वो लोग पिछले दिनों कोलकाता से घर आये और अपना सैंपल जांच के लिए भेजवा कर गांव के क्वारेंटाइन सेंटर पर क्वारेंटाइन थे।उक्त चारो ब्यक्ति के निकट परिजनों में पूर्व में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।जिसमें एक 48 वर्षीय ब्यक्ति की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत भी हो गई थी।ये सभी संक्रमित व्यक्ति का ट्रेवल हिस्ट्री कोलकाता से आने की बताई गई।जिसमे एक 43 वर्षीय पुरुष,38 वर्षीय महिला के साथ 16 वर्षीय पुत्री एवं14 वर्षीय पुत्र शामिल है। मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।जिसके बाद क्वारेंटाइन सेंटर को कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर सील कर दी जायेगी।
वहीं मोथाहा गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज का गांव में ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिला है।कारण कि उक्त ब्यक्ति रेलकर्मी बताया जा रहा है।जिसका सैंपल जांच छपरा क्वारेंटाइन सेंटर से कलेक्ट किया गया है।




Recent Comments