सीवान :सीरिया में लगातार हो रहे मासूम और बेगुनाहों पे जुल्म को लेकर बड़हरिया में सभी धर्मो के लोगो ने निकाला आक्रोश मार्च
परवेज़ अख्तर/सिवान :

सिवान
जिले के बड़हरिया के दोनों वर्गो के लोगो द्वारा सिरीया मे हो रहे लगातार मासूम बच्चे और बेगुनाहों पे हो रहे जुल्म के खिलाफ बड़हरिया के दोनों धर्मों के लोग मिलकर शुक्रवार की शाम आक्रोश रैली निकालीे। यह रैली बड़हरिया ब्लॉक गांधी स्मार्ग से चलकर मुर्गीया टोला होते हुए तरवारा रोड से सिधे थाने तक पहुँच कर बाद मेंहाथ मे लोगों ने होडिंग ले रखे थे जिसमें साफ शब्दों मे लिखा गया था सिरीया मे मासूमो पे हो रहे जुर्म इसको बंद करो बंद करो, इजराइल मुर्दाबाद ,सऊदी अरब, मुर्दाबाद पाकिस्तान, मुर्दाबाद आदि तमाम होडिंग हाथ मे लिए बड़हरिया के आम जनता लोग आवाज बुलंद कर रहे थे। इस आक्रोश मार्च का नेतृत्व समाजसेवी सह बीडीसी सदस्य इम्तेयाज खान ने की।

इस दौरान उन्होंने कहां जो हम लोग जो सोशल साइट पे ये जुर्म देख रहे है ये रोंगटे खड़े हो जा रहा है। मानव के सम्मान करते हुए हम लोग ये आक्रोश रैली निकाली हैं। हम लोग चाहते हैं पुरे देश और खास करके भारत भी और तमाम देश इंसानियत के नाते सिरीया के पक्ष मे खड़ा हो और वहाँ के बच्चों और औरतें के जान के हिफाजत के लिए खड़ा हो इस आक्रोश रैली में जाती से उठकर सैकड़ों लोग शामिल हुए साथ में थे बड़हरिया प्रमुख प्रतिनिधि सह जदयू नेता अमीरूल सैफी , बड़हरिया सदर के मुखिया नसीम अख्तर ,जिला परिषद् के पति ऐहतेशामूल हक उर्फ मिनी नेता ,एच ,एच, टी के प्रखंड अध्यक्ष जावेद खान, नजरे इमाम खान,माधोपुर पंचायत के उपमुखिया सोनू अहमद, उपसरपंच डाॅ मिर्जा सरफराज, विकास कुमार ,पूर्व मुखिया फजले हक,बीडीसी सदस्य इम्तेयाज खान, शाहिद खान,डाॅ आमिर ,मेराज़ अहमद ,इमरान खान,मेराजुल खान,गुड्डू कुमार,समेत समेत कई लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।