अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिये सम्मानित हुई महिलायें
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबु

समस्तीपुर
अल्प आयु मे समस्तीपुर सहित देश के कई राज्यों मे समाजिक कार्य करने वाली संजना संकल्प फाउंडेशन की सचिव संजू शर्मा को श्रीमति वंदना किन्नी ,सचिव मानवाधिकार आयोग बिहार पटना एंव दिलमणी मिश्रा, अध्यझ बिहार राज्य महिला आयोग पटना ने कंचन रत्न सामान से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया।

सम्मान में प्रमाण-पत्र ,अंगवस्त्र, शील्ड आदि प्रदान किया। सुश्री संजू शर्मा ने मात्र 22वर्ष की उम्र में मणिपुर ,अरुणाचल प्रदेश, गौहाटी जैसे पूवोतर की राज्यो में राष्ट्रीय एकता शिविर में अपनी भागीदारी निभाकर राष्ट्रीय एकता की भावना युवाओं में भरने का कार्य किया है। व्ही दूसरी ओर ग़रीब महिलाओं को जागरूक करने और उसे स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य रही है। समाज सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने वाली इस युवा ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2018 में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व दिल्ली नोएडा में 12 से 17 जनवरी 2018 किया है। स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, रक्त दान शिविर जैसे कई सामाजिक कार्यो को करते हुए संजू शर्मा दो वर्ष तक नेहरू युवा केन्द्र की राष्ट्रीय युवा कोर भी रह चुकी हैं। कंचन रत्न आवार्ड मिलने पर ज़िला स्वयं सेवी सेवी संस्था संघ के सचिव सह प्रगति आदर्श सेवा केन्द्र के सचिव संजय कुमार “बबलू” आशा सेवा संस्थान के सचिव अमीत कुमार वर्मा, बंदे मातरम् फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन सिंहा, कृष्ण ज्योति सेवा संस्थान के सचिव राम राज सिंह युवा शौर्य के दीपक कुमार, नारी शक्ती की केन्द्र की शीला यादव, वेलवर्सिटी के सचिव अमित मधुकर, नेहरू युवा केन्द्र के अमीत कुमार ,जय केशव शर्मा, राष्ट्रीय युवा योजना के राज्य सचिव नीरज कुमार, मनीष महतो ( भाजपा ), वौधनत पासवान, सुरेंद्र साह, मिन्टू सिंह,औसेफा के निदेशक देव कुमार, रमानाथ कामत, चार्टर एकाउन्ट विनय कुमार, विजय पारसौल, जावेद शेख, शंभु सिंह , राजू यादव, आलोक कुमार, आदि कई लोगो ने बधाई देते हुए इनके सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य कामना की है