सीवान सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में डी बी डी टी टीम ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

सीवान : सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रविवार को डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम , सीवान के सक्रिय सदस्य उत्तपल भारद्वाज के पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह तथा प्रबंध समिति के सदस्य राजीव रंजन राजू ने किया। सचिव महोदय ने डी बी डी टी टीम को उनके सार्थक प्रयास के लिए तथा संस्था द्वारा रक्तदान के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु धन्यवाद दिया।संस्था के सक्रिय सदस्य नेमत खान ने रक्तदान को महादान दान बताया और कहा कि हम हर वक्त मानवता कि सेवा के लिए तत्पर तथा प्रयत्नशील है।

इस पुनीत अवसर पर राहुल कुमार,जमाल अहमद,विनय कुमार,सोनू सिंह,प्रिंस कुमार सिंह,मो.सरफराज,मार्कण्डेय कुमार,सद्दाम हुसैन,इरशाद हुसैन,साहिल मकसूद,निखिल सिंह,अंकुर भारद्वाज,अमितेश रंजन,इमरान अली,फरहान असलम,मेराज अहमद,इमरान मास ने रक्त दान किया।इस अवसर पर रेड क्रॉस कर्मी वीरेंद्र पांडेय,मल्लिका ,गुड्डी देवी समेत रक्त अधिकोष की अर्चना कुमारी उपस्थित थीं।
••••••••••
परमार मीडिया