संजय विजित्वर (हाजीपुर )- स्थानीय रेलवे जंक्शन परिसर के उत्तर में पेट्रोल पंप के समीप पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विराट आयोजन संंपन्न हुआ । यज्ञ के कार्यक्रम के अनुसार 2 मई यानी सोमवार को इसके निमित्त कलश यात्रा निकाली गई और सायंकाल में कथा प्रवचन हुआ । 3 मई यानी मंगलवार को लक्ष्मी पूजन, अरणी मंथन तथा हवन कार्य प्रारंभ हुआ । 4 मई यानी बुधवार को प्रवचन, रासलीला एवं रामलीला तथा 5 मई यानी वृहस्पतिवार को प्रवचन तथा भंडारा किया गया और शुक्रवार को इस महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई साथ ही उपस्थित हजारों बच्चे, महिला, पुरूष जनसमूह के लिए विशाल भंडारा किया गया जो रात्रि ग्यारह बजे तक चला ।इस महायज्ञ में स्थानीय सहित जिले के हर जगह से विशेष रूप से महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई । इस महायज्ञ को सफल बनाने में संवेदक तथा समाजसेवी बासकित राय तथा उनके सहयोगियों में राजन कुन्द्रा,महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष, मोहन साह,विक्की चौधरी,राजा कुमार चौधरी,सुरेश कुमार चौधरी सहित कई लोगों के द्वारा अपने-अपने स्तर से सहयोग किया गया। लगातार पांच दिनों तक स्टेशन रोड का वातावरण भक्तिमय रहा । बनारस से पधारे दर्जनाधिक्य पंडितों के कथावाचन को सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालू प्रतिदिन पहुंचते रहे और सभी ने विभिन्न पुराणों की बातों को ध्यान मग्न होकर सुनते दिखाई पडे़ ।