बेतिया :– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा की गई बैठक

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के स्थानीय एम जे के कॉलेज के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया । जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य धनरंजन कुमार उर्फ गुड्डू ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए नगर सह मंत्री राहुल पाण्डेय ने बताया कि हमारे जिले की छात्र एवं छात्राएं काफी होनहार है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था खराब होने के बायजूद भी यहां का हर एक विद्यार्थी अपने मेहनत के दम पर अच्छा परिणाम लेकर जिला का नाम रौशन किया है जो सराहनीय है उन्होंने कहा की इस साल मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से पास होने वाले जिला के सभी छात्र/छात्राओं को अभाविप बेतिया 9 जुलाई अभाविप के स्थापना दिवस पर स्थानीय एम०जे० के० कॉलेज में 11 बजे दिन मे सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया है । उन्होंने कहा की इस प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए वैसे सभी छात्र/छात्रा जो मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट ( विज्ञान कॉमर्स एवं आर्ट्स) में प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। वे अभाविप कार्यकर्ताओं से मिलकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
वही नगर सह मंत्री नितेश पटेल व अभिषेक कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर आर्यन अग्निहोत्री ,राणा चंदन प्रताप सिंह राठौर ,सुनील पासवान,सुजीत कुमार, राजन कुमार ,हरिशंकर चौधरी, राजकुमार यादव, आनंद कुमार,अनूप मिश्रा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे॥




Recent Comments