​*मधेपुरा :-रेणु पासवान बनी महिला सेल के लोजपा प्रखंड अध्यक्ष*
👈कुंज बिहारी शास्त्री “*दैनिक खोज खबर “मधेपुरा👉
लोक जनशक्ति पार्टी महिला सेल मधेपुरा के द्वारा चौसा प्रखंड के रेणु पासवान को महिला सेल लोजपा का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। महिला सेल जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह ने एक पत्र प्रेषित कर इसकी सूचना प्रखंड लोजपा कार्यसमिति को दी। रेणु पासवान चौसा पश्चिमी के विपिन पासवान की धर्मपत्नी है ।

विपिन पासवान दलित सेना के अनुमंडल अध्यक्ष के पद पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं ।मनोनीत  होने के पश्चात रेणु पासवान कहती है कि पार्टी की मजबूती के लिए महिलाओं को अधिक से अधिक सदस्यता दिला कर हाय कमान की मजबूती को अंजाम देंगे। रेणु  पासवान लोजपा के महिला सेल प्रखंड अध्यक्ष बनाने के खुशी में शांति देवी,  शोभा कुमारी ,नीलम देवी, शीला देवी ,कौशल्या देवी, वरिष्ठ सदस्य सुगन पासवान ,प्रखंड युवा लोजपा अध्यक्ष ब्रजेश पासवानआदि ने हर्ष प्रकट किया।
प्रखण्ड लोजपा अध्यक्ष मनोवर हुसैन ने कहा कि रेणु पासवान के मनोनयन से चौसा में लोजपा महिला सेल काफी सशक्त होगी।