Θ बेतिया – विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की समस्याओं से कुलसचिव को अवगत कराया

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
आज दिनांक 26 जून 2020 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल बिहार विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव आरके ठाकुर को छात्रों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया इसमें मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर:-
1.जीवछ महाविद्यालय मोतीपुर के प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में कई प्रकार की गई धांधली की जांच हो व दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो!
2.स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक की परीक्षा की पद्धति स्पष्ट करें ।
- CBSE बोर्ड 12वी की परिणाम प्रकाशित होने के बाद स्नातक की
नामांकन प्रक्रिया सुरु की जाय ताकि CBSE के बच्चे भी नामांकन ले सकें।
4.महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय, रामलखन सिंह महाविद्यालय, टी0पी0 वर्मा महाविद्यालय बेतिया सहित विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति जल्द से जल्द हो!

5.पेंडिंग, प्रमोटेड की समस्या को जल्द से जल्द खत्म करें विश्वविद्यालय!
- छात्राओं को मिलने वाली कन्या उत्थान की राशि को अभी तक सही तरीके से छात्राओं का लाभ नहीं मिल रहा है इसे सुदृढ़ किया जाए!
- विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्रों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए जिसके माध्यम से कोरोना काल में बिना कैंपस आए भी प्रत्येक विषयों की छात्रों को जानकारी मिल सके व छात्रों की परेशानी कम हो सके!
प्रतिनिधिमंडल में जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार स्पर्श कुमार शौर्य जीवच महाविद्यालय अध्यक्ष अमरजीत कुमार प्रकाश कुमार शामिल थे!




Recent Comments