गुठनी के विस्कोमान कृषक सेवा केंद्र पर खाद नही मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा
✍परवेज अख्तर/सिवान ;
गुठनी(सिवान)
शुक्रवार को गुठनी स्थित विस्कोमान कृषि सेवा केंद्र पर खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने जमकर बवाल काटा।किसानों का आरोप था कि हमलोग पिछले तीन दिनों से प्रत्येक दिन ग्राहक सेवा केंद्र पर आकर धूप में घंटों लाईन लगाने के बाद बिना खाद लिए हीं घर वापस लौट जाते है लेकिन यहाँ कार्यरत कर्मचारियों द्वारा दूसरे दिन आने की बात कह कर वापस लौटा दिया जाता है। इस तरह हमलोग अहले सुबह घर से बिना खये पिये यहाँ आते हैं लेकिन यहाँ आने पर फिर अगले दिन आने की बात कही जाती है।कल कुछ कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि आपलोग शुक्रवार को10 बजे आईये आपको खाद जरूर मिलेगी।लेकिन आज हमलोग सुबह से आकर धरना दिए है और 12 बज गया लेकिन अभी तक ना तो केंद्र का ताला खुला और ना हीं कोई कर्मचारी ही दर्शन दिया।अब हमलोग जबतक खाद नहीं मिलेगा तबतक यहीं धरना देगें।और आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।मौके पर रामप्रवेश शर्मा, प्रेमशंकर भगत, बनवारी राम इत्यादि बहुत से किसान उपस्थित थे।




Recent Comments