Θ ​बेतिया – बगहा:– *समान काम समान वेतन के लिए TSUNSS (गोपगुट) बगहा 2 इकाई ने की बैठक*  

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 23/12/2017 को TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS बगहा 2 (गोपगुट, पश्चिम चम्पारण) प्रखंड इकाई की बैठक बगहा अनुमंडल प्रभारी सह बगहा 2 प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन शुक्ल की अध्यक्षता में नगर के अनुमंडल मैदान में हुई जिसमें प्रखंड के TET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक, प्रशिक्षु शिक्षक गण उपस्थित रहें। बैठक में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर गहन मंथन विचार विमर्श हुआ तदोपरान्त निम्न विन्दुओं पर चर्चा के साथ संघ के आगामी क्रियाकलाप/गतिविधि/ संघर्ष/ आंदोलन की रणनीति तय की गयी –
1) “समान काम समान वेतन” हेतू संघ को तन-मन-धन से सहयोग करना। 
2) संघ की मज़बूती हेतू प्रखंड इकाई का पुनर्गठन।
3) CRCC BRP के लिए योग्य TET शिक्षकों के चयन हेतू आवेदन। 
4) D.EL.ED सत्र 2014-16/ 15-17 की परीक्षा अविलम्ब कराने एवं प्रशिक्षुओं को विरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ तथा  CRCC BRP हेतू अवसर देने।
5) MDM का बहिष्कार। 
6) TET शिक्षकों के वेतन विसंगति को दुर करना। 
7) NIOS प्रशिक्षण हेतू प्रशिक्षक के रुप में योग्य TET शिक्षकों के नाम पर चर्चा । आदि 
       उपरोक्त निर्णय के सफल क्रियान्वयन हेतू TSUNSS बगहा 2 प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी कमिटी के सदस्यों को प्रखंड के सभी संकुल से सक्रिय सहयोग हेतू संकुल स्तर पर प्रभारी मनोनीत कर जवाबदेही सुनिश्चित की गई।
इसकी सूचना संघ के सह-संयोजक सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” ने दी।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन शुक्ल, संगठन प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, सचिव उमाकांत राव, प्रवक्ता विक्रांत कुमार, उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, राजकिरण कुमार, सह संयोजक अजीत वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, शिक्षक विकास कुमार कुशवाहा, अरविंद कुमार, उमेश चंद्र सिंह, विवेक सिंह, राजीव कुमार, अजीत मिश्रा, रविप्रकाश, कृष्णा कुमार यादव, अजीत कुमार, अमरजीत तिवारी, कुंदन राज सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहें।