*सीवान : पूर्व मुखिया संत आत्माराम कुशवाहा उर्फ़ संतु जी की 11वीं पूण्य तिथि मनाई गई*
———————————————-
*✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र के साथ फिरोज हैदर की रेपोर्ट*
———————————————-
हुसैनगंज (सीवान) : थाना क्षेत्र के बड़रम पंचायत में बुधवार को पूर्व मुखिया संत आत्माराम कुशवाहा की 11वी पूण्य तिथि मनाई गई। प्रत्येक वर्ष  29 मार्च को उनकी पूण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में मनाया जाती है। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि संत आत्माराम कुशवाहा की पार्टी में रिक्त हुवा स्थान आज तक नहीं भर पाया और न ही कभी भर पायेगा।जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष मुर्तजा अली कैसर ने कहा कि स्वर्गीय कुशवाहा की शहादत की ही देन है कि सीवान में अमन चैन स्थापित हुवा। इसलिए इस अवसर पर अमन चैन के प्रतीक के रूप में शहीद संत आत्माराम की कमी महसूस करते हुवे हम सभी लोग उनके अधूरे पड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिये हैं। मौके पर, स्वर्गीय कुशवाहा की पत्नी एवंम जदयू राज्य परिषद अनीता कुशवाहा, जदयू जिला प्रवक्ता निकेश चन्द्र तिवारी,जदयू जिला महासचिव संगीता पटेल, महावीर प्रसाद, राज्य परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा, जयनाथ यादव, प्रभुनाथ महतो, लाल बाबू कुशवाहा, नन्दलाल राम, मुर्तजा पैगाम, विश्वकर्मा भगत, नन्हे पाण्डेय, पवन साह, शैलेश राम, विद्यालाल आर्य, हरिजी चौरसिया, दिलीप साह, राघव प्रसाद, मिथलेश यादव, विजय चौधरी ,जदयू के हुसैगंज प्रखंड अध्यक्ष राकेश विहारी आदि समेत सैकडों लोग मौजूद थे।