सारण :डोरीगंज मे हजामत का पैसा माँगने पर ग्राहक ने नाई को चाकू मारा , पटना रेफर
———-
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
———-
डोरीगंज /सारण
एक नाई के द्वारा हजामत का पैसा माँगे जाने को लेकर ग्राहक मारपीट पर उतर आया वाद विवाद व कहासुनी के बीच तल्खी इतनी बढ गई कि गुस्से मे आकर ग्राहक ने नाई को चाकू मार दिया जिसे स्थानीय लोगो की मदद एवं परिजनो के द्वारा छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सको ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया जख्मी नाई चिरांद गाँव निवासी शबीर ठाकूर के 18 वर्षीय पुत्र मिथुन ठाकूर बताया जाता है घटना बीती रात शुक्रवार की देर संध्या डोरीगंज चौक की बताई जाती है
स्थानीय सूत्रो के मुताबिक विवाद का कारण हजामत का पैसा माँगने को लेकर शुरू हुआ ग्राहक पैसा देने को लेकर नाई पर अपना इलाकाई धौंस जमा रहा था जिसपर नाई भी अड़ गया जिसकी तानातानी मे दोनो पक्षो के बीच बात इतनी बढ गई कि ग्राहक ने नाई की पीठ पर चाकू से वार कर दिया जिस घटना मे नाई बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोग व परिजन आनन फानन मे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुँचे जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने पटना पीएम सीएच रेफर कर दिया सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनो के द्वारा इस संबंध मे प्राथमिकी दर्ज नही कराई जा सकी थी




Recent Comments