Θ बेतिया – नरकटियागंज:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज द्वारा स्थानीय राम जानकी मंदिर कैंपस में अबीर लगाकर जश्न मनाया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज ने पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल पैनल में हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उपाध्यक्ष योषिता पटवर्धन, महासचिव सुंधाशु भूषण झा,कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार पटेल सीट एवम 1 सीट पर abvp के जिला संयोजक का कॉलेज अध्यक्ष पद पर भव्य जीत को लेकर स्थानीय राम जानकी मंदिर कैंपस में अबीर लगाकर जश्न मनाया इस मौके पर जिला संयोजक रोशन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर वक्त हर समय हर सुख दुख में छात्रों के साथ रहती है एवं छात्र भी केवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर ही भरोसा करते हैं इसी का परिणाम यह है कि हम लोगों ने पटना यूनिवर्सिटी पर भगवा झंडा गाड़ दिया।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लाल आतंक ,धनबल एवम बाहुबल का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। कॉलेज अध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं मंत्री चन्दन राज ने कहा कि और संगठन का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो चुका है एवं आगामी बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में भी होने वाले चुनाव में बरसाती मेंढकों का बढ़ है यह लोग छात्र हित में काम नहीं करते हैं एवं केवल चुनाव के वक्त ही सक्रिय होते हैं कॉलेज सह मंत्री अजीत कुमार एवं सुदीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की जीत या बताती है छात्रों को इस पर भरोसा है एवं अहंकारी नीतीश कुमार जी को अब यह समझ लेना चाहिए कि उन्होंने जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में मजाक बनाया है उसी का परिणाम यह है कि उनका खाता भी नहीं खुला ।

इस मौके पर नगर मंत्री विशाल कुमार,राहुल शर्मा ,अनुराग श्रीवास्तव, रवि रंजन मिश्र, कृष्णा मिश्रा ,सुबोध कुमार ,गुंजन शाह, अक्षय सोनी ,राहुल सर्राफ शिवजी प्रसाद,राज कुमार, गौरव जैसवाल,शशि भूषण झा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे॥
भवदीय
रौशन कुमार
जिला संयोजक बेतिया




Recent Comments