सारण :शादी की नियत से युवती का किया अपहरण,मामले में तीन नामजद
#अभय सिंह /बनियापुर
बनियापुर(सारण)
दरवाजे पर बैठी युवती को बहला फुसलाकर शादी की नियत से अपहरण किये जाने की प्राथमिकी युवती के पिता ने स्थानीय थाना में दर्ज कराया है।
दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी उमेश राय ने बताया है की उसकी पुत्री दरवाजे पर अपने भाई के साथ बैठी थी तभी बनियापुर का सुमित कुमार साह आया और बहला फुसला कर शादी की नियत से कही लेकर चला गया।जिसके बाद अपने सभी रिस्तेदारो के यहां पता लगाया कही पता नही चला हमारा विश्वास है की उक्त युवक अपने पिता अशोक साह था भाई आशीष साह के सहयोग से शादी की नियत से अपहरण कर लिया है।मामले में पुलिस प्राथमिकी के बाद जाँच कर रही है।




Recent Comments