सारण :एनएसएस छात्रा ने जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान

छपरा
राष्ट्रीय सेवा योजना,जय प्रकाश महिला काँलेज की छात्रा ट्विंकल कुमारी के द्वारा आज वैदेही सेवा सदन में सिनेट सदस्य अखिलेश मांझी के बहन को रक्त दिया गया।सदर अस्पताल में आज ब्लड बैंक में हड़ताल होने की वजह से ब्लड मिलना मुश्किल था।ऐसे में इन लोगों ने रक्त दान दिया गया ।
महिला ग्राम – साह पुर के थाना खैरा की रहने वाली है महिला के शरीर में मात्र 3.8ग्राम खून था
छात्राओं के इस महान कार्य को को बहुत ही सराहा गया।इस मौके पर मुख्य रूप से आईजी अवाडी प्रीति कुमारी,आर्या श्री सत्यसंगी मौजूद थी।