त्रिपुरा में बीजेपी शून्य से पहुंची सत्ता तक, विप्लव कुमार देव बन सकते है सीएम!

#दैनिक खोज खबर सेंटर डेस्क #मनोकामना सिंह की रिपोर्ट-

अगरतला:03मार्च 18
त्रिपुरा राज्य विधानसभा चुनाव में मतगणना के रुझानों में बीजेपी ने पांच वर्षो मे शून्य से सता में पहुंच गयी ।वर्ष 2018 मे पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा , नगालैंड और मेघालय में बीजेपी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा । राज्य के 59 सदसीय विधानसभा में मतगणना के रुझान में बीजेपी गठबंधन को 40 के आसपास सीटे मिलती दिखाई दे रही है । जबकि नगालैंड और मेघालय में भी सहयोगियो और निर्दलीय के साथ मिलकर सत्ता तक बीजेपी पहुंचने की संभावनाओ को तलाश रही है ।

सबसे बुरा हाल कोंग्रेस का दिख रहा है । जिसमे त्रिपुरा में खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है । लेफ्ट के त्रिपुरा में 25 सालों के साम्राज्य को बीजेपी ने ध्वस्त कर दिया है । जबकि माणिक सरकार की ताजपोशी 20 साल पहले 1998 में हुई थी । देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री को भी त्रिपुरा की जनता ने कहां की अब बीजेपी को आने दो और सिंहासन खाली करो ।

प्रदेश अध्यक्ष विप्लव कुमार देव की त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना जतायी जा रही है। श्री देव ने 7 जनवरी 2016 को त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी । दो साल की तैयारी में विप्लव देव ने लेफ्ट की बची खुची किला को भी मोदी-अमित के लहर से ध्वस्त करने में कामयाब हो गये ।