सीवान के पचरुखी में जलबंद शौचालय निर्माण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

✍🏻कुमार विपेंद्र सीवान : ‘लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान’ के तहत दो गड्ढे वाले जलबंद शौचालय निर्माण हेतु पचरुखी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मेशन ट्रेनिंग का तीन दिवशिय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रमुख नसीमा खातून और बीडीओ डॉ इस्माइल अंसारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।उक्त अवसर पर प्रमुख नसीमा खातून ने बताया किस प्रकार अपने जीवन में स्वच्छ्ता को आत्मसात करनी है। प्रमुख ने कहा कि स्वच्छ्ता स्वतंत्रता से भी जरूरी है।
मौके पर सीओ गिन्नीलाल प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन के गुणवत्ता का आधार है।स्वच्छता मानव जीवन को खुशियों सुखों से भर देती है। स्वच्छता से स्वस्थ तन की प्राप्ति होती है और स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। मौके पर प्रमुख पति अली भाई, बीडीसी प्रभावती देवी, जयशंकर सिंह, सरपंच रामप्रीत राम, सीएलटीएस प्रभात कुमार, अनु कुमारी, देवी संतोषी ,इंदल भगत, महाजन मांझी, रावि यादव, hदीपक कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में राजमिस्त्री और स्वच्छता ग्राही मौजूद थे।




Recent Comments