विधायक ने किया 23 लाख की दो योजनाओं का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा (सिवान) : जीरादेई विधानसभा क्षेत्र मैरवा प्रखंड मे 23 लाख की दो योजनाओं का उद्घाटन विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को किया। प्रखंड के सेमरा पंचायत के बरासों गांव में झरही नदी किनारे घाट का उद्घाटन किया गया। इसके बाद सती स्थान के पास सार्वजनिक मैदान की चारदीवारी का उद्घाटन किया गया। विधायक ने कहा कि इस मैदान का उपयोग पास के गांव वाले सामुदायिक मैदान के रूप में करेंगे।
इस अवसर पर मुखिया रामप्रवेश बैठा, दारोगा कुशवाहा, बुलेट कुशवाहा, सुनील यादव, बाबूलाल भगत, बसावन प्रसाद उपस्थित थे।