पढ़िए… बार-बार जेल जाने के बाद भी क्यों अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है सीवान का यह दम्पती

✍🏻कुमार विपेंद्र/पचरुखी

सीवान : बिहार में शराबबंदी को शत प्रतिशत लागू करने के लिए प्रशासन भले ही कोई भी यतन कर ले।मगर शराब के धंधेबाज मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।शराब की तस्करी करने वाले लोग किसी भी सूरत में अपनी आदतों से तौबा करने को राजी नहीं हैं। मामला सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव से जुड़ा है। उक्त गांव का एक दम्पति शराब की तस्करी के आरोप में बार-बार जेल जाने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।

पचरुखी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सादिकपुर गांव निवासी संजय सिंह विती रात 15 बोतल फ्रूटी और 6 बोतल आरएस (250 एमएल) के साथ गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि शराब तस्कर संजय पूर्व में भी कई बार शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चूका है। थानाध्यक्ष के मुताबिक संजय की पत्नी भी कुछ माह पूर्व शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुकी है, अभी हाल ही में वह जमानत पर जेल से छूटी है।
बरहाल पुलिस और शराब के धंधेबाजों के बीच चल रही यह आंखमिचौली का खेल पुरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।