समस्तीपुर: श्री निवास रामानुजम की जयंती मनी 
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

शाहपुर पटोरी
पटोरी बाजार के सिनेमा चौक स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर मे विद्यालय की ओर से देश के जाने माने गणितज्ञ श्री रामानुजम की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गई। 
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो.अनंत नारायण दास ने कहा की श्री रामानुजम ने गणित के माध्यम से देश को काफी कुछ दिया है जो देश वासीयों के जेहन मे सदा अविस्मरणीय रहेगी । वही विशिष्ट अतिथि डॉ.भरत लाल मंडल ने कहा की गणित हमारी आत्मा है । गणित के वगैर हमारा जीवन निष्प्राण है । 
   समारोह को ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो.दयानीधि प्रसाद राय , ए.एन.डी कॉलेज मे पदास्थापित शिक्षा शास्त्र मे गणित के विभागाध्यक्ष डॉ.बसंत कुमार इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया । 
 मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार राय , आचार्य बिपिन कुमार चौधरी , नीलम प्रकाश , कुन्दन कुमार राय , मुकेश कुमार सिंह , राम नरेश राय , राज किशोर आर्ट , दीनानाथ झा , पंकज कुमार पाठक , संजय कुमार ठाकुर , अभय कुमार सिन्हा , श्री मति समीरा राय , मीनाक्षी , सुमन कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे ।