• ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

गड़खा। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा के अलोनी में गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित इंडिका कार ने छपरा राजपूत इंटर कॉलेज में अंग्रेजी का परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार एक परीक्षार्थी जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दरियापुर के धनौती गांव निवासी गौतम पंडित के पुत्र बिट्टू कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बिट्टू परीक्षा देने के लिए घर से निकला था परंतु जैसे ही गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी के समीप पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार की अनियंत्रित इंडिका कार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने सीएचसी गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इंडिका चालक को पकड़ लिया एवं एवं धुनाई शुरू कर दी घटना की सूचना मिलने पर गारखा पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने हिरासत में ले लिया।