लोक अदालत के एडवाइजर ने लोगों को न्याय मामले से संबंधित किया प्रेरित

परवेज अख्तर
लकड़ी नबीगंज, सीवान
लकडी नबीगंज के डुमरा पंचायत सचिवालय भवन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर सह कार्यशाला का आयोजन लोक अदालत के एडवाइजर अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। उन्होंने विभिन्न गांवों से आए लोगों को घरेलू विभागीय एवं विभिन्न कार्य योजनाओं से संबंधित मामलों के निष्पादन एवं उस पर संतोषजनक कार्य के निष्पादन से संबंधित विविध जानकारियां देकर लोगों को जागरूक किया।उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए निशुल्क मामले का निष्पादन होता है और इससे लोगों को काफी सुविधा और सहूलियत प्रदान होती है ।इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह मुखिया पति त्रिलोकी सिंह पूर्व अध्यक्ष सुरेश मिश्रा अनिल श्रीवास्तव बसाव सिंह पारा लीगल वालंटियर संतोष कुमार यादव पंचायत सचिव सुमन राय राजस्व कर्मचारी राधेश्याम प्रसाद पंकज कुमार सिंह पूर्व सरपंच गणेश राय अनिल सिंह बलराम सिंह इंट्रा बैंक के शाखा प्रबंधक राजू कुमार सिंह बैजनाथ राय नागेंद्र यादव मुकेश मिश्रा प्रभु सिंह समेत काफी संख्या में समेत विभिन्न विभागों के कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे