​*नेपाल:ठंडी हवाओ के साथ हुई तेज़ बारिश और पहाड़ी भेग के साथ तराई में भी हुई बर्फबारी*
👈रविकांत कुमार”दैनिक खोज खबर”नेपाल👉
नेपाल के पूर्वी भाग में पिछले दो दिनों से ठंडी हवाओ ने अपना रुख इस कदर दिखाया की , लोगो को गर्मी के महीने में भी भीषण ठंडी का अहसाह दिलाया। 
दो दिनों से बह रही ठंडी हवाओ ने अपना रुख तेज़ कर लोगो को कंपकपाने को मजबूर किया। आज ठंडी हवा के साथ पहाड़ी इलाको में हलकी बारिश हुई , बारिश के साथ साथ भरी बर्फबारी हुई। भरी बर्फ गिरने की वजह से कई इलाको में आवागमन ठप्प हो गया तो कई इलाको में लोगो के चेहरे पर खुशियाँ की लहरे भी दौर पड़ी। 
लोगो ने जमकर बर्फबारी का लुप्त उठाया। कोसी अंचल के धनकुटा  और सुनसरी जिले के पहाड़ी सीमावर्ती इलाका भेडेटार में काफी बर्फबारी हुई , पर्यटको ने भी इस बर्फबारी का काफी आनंद लिया। स्थानीय लोगो ने बताया की यहाँ अकसर ठण्ड के मौषम पौष व माघ महीने में बर्फबारी होती थी। लेकिन ये कुछ अजीब सा लगा की गर्मी के दस्तक देने के साथ ही हुई वर्षा में इतनी भारी बर्फबारी होना , लेकिन काफी आनंद आ रहा है । दूर दूर से पर्यटक भी आ रहे है इस बर्फबारी का आनद लेने। लोग इसे हिमपात बता रहे है द्रशल ये बर्फबारी हुई है ,जो वर्षा के साथ साथ होती है। 
*पहाड़ी भेग के साथ साथ तराई में भी हुई बर्फबारी*
पहाड़ी भेग के साथ साथ नेपाल के तराई क्षेत्रो में भी तेज़ आंधी तूफान के साथ साथ हुई मूसलाधार बारिश और भारी बर्फबारी भी हुई। 
नेपाल भारत के सिमा से सटे सप्तरी जिल्ला के राजबिराज में भी काफी बर्फबारी हुई है। राजबिराज से स्थानीय पत्रकार अरुण कुमार यादव ने बताया की शाम के लगभग 3:00 बजे के आसपास अचानक तेज़ हवा के साथ साथ वर्षा शुरू हुई और बारिश में काफी बड़े बड़े बर्फ के टुकड़े गिरे । बर्फ सडको पर काफी जम गया , जिससे आवागमन कुछ घंटे के लिए बाधित हुवा। उन्होंने कहा की बर्फबारी से राजबिराज का दृश्य देखते ही बनता है।
 ऐसा प्रतीत होता है की अत्यधिक गर्मी वाला क्षेत्र राजबिराज किसी बर्फीली हिमालय क्षेत्र से कम नही। बरहाल इस बर्फबारी का असर भारत के सीमावर्ती बिहार राज्य के विभिन्न जिलो में भी देखने को मिला ।