मांझी। प्रखंड के माड़ीपुर कला उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में खेले गए स्वतंत्रता सेनानी पण्डित हरिहर शुक्ला मेमोरियल बॉलीबॉल के फाइनल मैच में इनई की टीम को हराकर मझनपुरा की टीम ने खिताबी जीत हासिल की। पांच सेटों में खेले गए मैच में मझनपुरा तीन सेट जितने में सफल रहा। विजेता टीम के कप्तान आलोक कुमार सिंह को एमएलसी प्रत्यासी सुधांशू रंजन तथा उप विजेता
इनई के कप्तान रंजन कुमार सिंह को राजद नेत्री प्रतिमा कुशवाहा ने शील्ड से सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने खेल को सामाजिक समरसता का पर्याय बताया।पुरस्कार वितरण समारोह को प्रो सुधीर प्रताप सिंह अरुण सिंह । सरपंच। विनय यादव मनोज कुमार सिंह श्याम बिहारी शुक्ला मकेश्वर सिंह टी एन सिंह तथा लालबाबु शुक्ला आदि ने सम्बोधित किया। आयोजक मनीष कुमार सिंह तथा उद्धव यादव ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मंच संचालन जुबैर अहमद ने किया।