अंचल कर्मी का हथियार के बल पर बाइक लूटी

#धायल अंचल कर्मी मुकेश प्रसाद
#परवेज अख्तर
दरौदा.
पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधियों ने मंगलवार की देर संध्या एक अंचल कर्मी की बाइक लूट ली .बाइक लूटने के साथ-साथ चार हजार रूपए नगद तथा दो मोबाइल भी लेकर चलते बने .वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस अगर गस्ती करती तो अंचल कर्मी लुटने से बच जाता. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान- छपरा मुख्य मार्ग के धनौती गांव के समीप मंगलवार की देर संध्या एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा निवासी अमरजीत प्रसाद का पुत्र व अंचल कर्मी मुकेश प्रसाद बड़हरिया कार्यालय से एमएच नगर के पकडी गांव में श्राद्ध कर्म मे शामिल होने जा रहा था ,तभी एक बाइक पर तीन अपराधियों ने अंचल कर्मी को घेर लिया तथा हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया. अपराधियों ने 150 सीसी के पलसर बाइक,चार हजार रूपए नगद तथा दो मोबाईल ले कर चलते बने. वही ग्रामीणों के सहयोग से घायल अंचल कर्मी को दरौदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया .जहां चिकित्सक के देखरेख में इलाज हुआ. घायल अंचल कर्मी ने घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.