सिवान :सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर नामजद प्रथमिकी दर्ज
प्रवेज़ अख्तर(सिवान):
जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन पश्चिम टोला गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण यादव के पुत्र चंद्रमा यादव को नामजद करते हुए सीओ बड़हरिया वकील सिंह के आदेश पर चौकीदार के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए यह आरोप लगाया गया है कि 30 दिसंबर 2017 को ज्ञापांक 1332/ सी दिनांक 28/12/17 के आदेश के आलोक में अवर निरीक्षक दशरथ सिंह, सीओ बड़हरिया वकील सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी के उपस्थिति में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया. अतिक्रमण हटवाने के बाद पुनः चन्द्रमा यादव ने उक्त भूमि को अतिक्रमित कर लिया. इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.
—




Recent Comments