सिवान : बाइक की चोरी
प्रवेज़ अख्तर
(सिवान): 
जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित नगीना यादव के पुत्र अखिलेश कुमार के काले रंग के पैशन प्रो बाइक अज्ञात चोरो ने दरवाजे से चोरी कर ली. जिसको लेकर बाइक मालिक शाहपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर यह आरोप लगाया है कि मैं अपनी बाइक को अपने दरवाजे पर खड़ा कर घर में चाय नास्ता करने चला गया. जब घर से बाहर आया तो मेरी बाइक की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की आवेदन मिली है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.