सिवान :विदेश भेजने वाले एजेंट से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये छीने
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के जीबीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में विदेश भेजने वाले एक एजेंट से मारपीट कर असामाजिक तत्वों द्वारा डेढ़ लाख रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में रामपुर गांव के अशरफ अली ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि विदेश भेजने के लिए तीन युवकों से विदेश भेजने के लिए पचास-पचास हजार रुपये लेकर सिवान ऑफिस जा रहा था।इसी बीच गांव के नूर आलम,रियाजुद्दीन,रुस्तम अली,शमशाद अली,एजाजुल हक ने अपने दरवाजे के सामने घेर कर गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए पॉकेट में रखे डेढ़ लाख रुपये छीन लिये।और जाते जाते कह कर गए कि केस किया तो जान से मार देंगे इसके बाद पूरा परिवार दहशत में जीने को मजबूर है।पीड़ित एजेंट ने थाने में आवेदन देकर अपने जानमाल कि सुरक्षा की गुहार लगाई है।उधर नूर आलम रियाजुद्दीन रुस्तम अली शमशाद अली ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि साजिश के तहत हम लोगों को फंसाया जा रहा है। हालांकि डेढ़ लाख रुपए छीनने के मामले में आसपास के लोग कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।इस मामले में एसपी नवीनचंद्र झा से पूछने पर उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments