सारण : मढौरा में गेहूं की फसल में लगी आग , दो बीघा की फसल राख

मढौरा (सारण):स्थानीय प्रखंड क्के अगहरा और चन्दा गांव की चंवर में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई । जिसमें दो बीघा से भी अधिक खेतों में लगी गेहू की फसल जल के राख हो गया । बताया जाता है कि दोपहर करीब सवा ग्यारह बजे आग की लपटें खेतो में देख किसान जोर से चिल्लाने लगे,जिसके बाद अगहरा और चन्दा गांव के सैकड़ो लोग चंवर की तरफ दौरे-दौरे गये । ग्रामों ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी , लाठी ,डंडे और धूल फेंक किसी तरह घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया । अगलगी के दौरान तेज धूप और हवा भी था जिससे की आग पर काबू पाने में देर हो गयी । तबतक आधा दर्जन से भी अधिक किसानों की गेहूं की फसलें जल गयी । ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंची थी , हलांकि उसके पहले ही ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पर काबू पा लिया था । जिनके फसलें जली है , उनमें बालेश्वर प्रसाद चन्दा, हरेराम प्रसाद, जयराम प्रसाद, राजगृह प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, केदार राय ,अरुण राय, अमर राय, सियाशरण राय सहित कुछ अन्य के भी नाम शामिल बताया जाता है । प्रशासन से नुकसान का आंकड़ा और किसानों की सूची नहीं मिल पायी है ।
————————
[दूसरी घटना ]बिजली की तार से निकली चिंगारी , गेहूं की फसल में लगी आग:
मढौरा:प्रखंड के सलीमापुर पंचायत के नथुआ गांव में गेहूं की फसल आग से जल गई । बताया जाता है की सोमवार को नथुआ निवासी साहेब राय के गेहूं के खेत में बिजली की तार से चिंगारी गिर आग लग गयी थी । ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच चुकी थी । जिसके पहले ही ग्रामीणों ने आग पर आंशिक काबू पा लिया था । ग्रामीणों ने बताया की आग से लगभग आधे बीघा फसल नुकसान का अनुमान है । आपको बता दे कि समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया था । जिससे की अन्य किसान की फसल बच गया बताया जाता है । हाल के दिनों में तेज हवा चलने से गेहूं की फसलों में आगलगी की घटनायें बढ़ी है ।




Recent Comments