खैरा थाना में लगा जनता दरबार
नगरा (सारण): प्रखंड के खैरा थाना में शनिवार को जमीन संबंधित मामले को निपटाने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस मौके पर खैरा थाना क्षेत्र के दर्जनों मामले आए।जनता दरबार का आयोजन नगरा अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ,खैरा थाना प्रभारी सन्तोष कुमार ,नगरा थाना प्रभारी रमेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया । थाना क्षेत्र के सैकड़ो लोग अपनी समस्याओं को लेकर सुबह से ही थाना पर आ कर अपने आवदेन को जमा कर रहे थे। नगरा अंचलाधिकारी अरविंद कुमार एवं खैरा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने थाना क्षेत्र से आए ग्रामीणों के जमीनी समस्याओ की सुनवाई करते हुए समाधान किए। इस बावत पूछे जाने पर नगरा अंचलाधिकारी एवं खैरा थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से बताये की यहाँ पर हम लोग प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाते है ताकि क्षेत्र के आम नागरिकों की जमीनी समस्याओ का समाधान किया जा सके।