
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 लाभुकों को मिला निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन
तरैया(सारण)07.10.2018।
प्रखण्ड के मौलनापुर जिला परिषद के आवास पर शिविर लगाकर सोनपुर गैस एजेंसी द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 लाभुकों को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन और चूल्हा दिया गया।लाभुकों के बीच सिलिंडर का वितरण जिला परिषद शिला सिन्हा द्वारा किया गया।उक्त मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह,राहुल सिंह,विजय सिंह,विरेन्द्र राय, संजय राय,गैस एजेंसी के मैनेजर विकास सिंह व अन्य मौजूद थे।निःशुल्क कनेक्शन मिलने पर लाभुक पिंकी देवी,यशोदा देवी शायदा बेगम,सोनम देवी आदि ने प्रधानमंत्री और जिला परिषद को बधाई दिया है।




Recent Comments