
रंग में भंग : मना करने पर की अभद्रता, मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी
मढ़ौरा : थाना के नगर क्षेत्र के रूप राहिमपुर दलित मुहल्लें में होली खेलने पहुंचे युवकों की भीड़ को घर के भीतर महिलाओं को रंग लगाने से मना करना भारी पड़ गया I घरवालों के मना करने से नाराज हुये युवकों की टोली ने महिलाओं से अभद्रता की वही आधा दर्जन महिला पुरुष को मारपीट का जख्मी कर दिया I जख्मी में मुहल्ले के अजय कुमार पासवान,फुलेना मांझी,अनीता देवी,राजा कुमार महतों, सहित अन्य का नाम शामिल है I घटना होली के दुसरे दिन शुक्रवार के दोपहर की बतायी गई है I मिली जानकारी के अनुसार होली के दुसरे दिन भी गांव में कुछ लोग होली मना रहे थे I होली खेलते लोगों की भीड़ राहिमपुर दलित मुहल्ले में जब पहुंची थी I इस दौरान राजा कुमार ने घर में होली नहीं मनाने का हवाला देते हुये कहा होली नहीं खेलने की बात कही I इस पर कुछ युवक जबरन घर के भितर घुस गये और महिलाओं से जबरन होली खेलने का प्रयास करने लगे I महिलाओं ने जब बिरोध किया तो उनके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया I इस तरह के रवैये का जब घर के पुरुष ने जब विरोध किया तो भीड़ मारपीट पर उतारू हो गयी I मारपीट में दलित बस्ती के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये I जख्मी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया I जख्मी में सरिता देवी ने अपने बयान से प्राथमिकी दर्ज किया है जिसमें गांव के संतोष राय, शशि राय, छठू राय,राजू राय,भोला राय,पंकज कुमार बबन राय सहित नौ को नामजद किया है I




Recent Comments