सिवान :यूपी महिला ने बिहार को पांच विकेट से किया पराजित
▶️थोड़े से जीत से चूक गयीं बिहार की बेटियां
प्रवेज़ अख्तर(सिवान)
जिले के बड़हरिया प्रखंड मैदान में चल रहे गांधी मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एक दिवसीय महिला क्रिकेट मैच बिहार व उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि सीओ वकील सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, आयोजक जकरिया खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया .टॉस जीत कर यूपी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. वहीं निर्धारित 20 ओवर में बल्लेबाजी करते हुई बिहार की टीम 72 रन हीं बना सकी. लक्ष्य का पीछा करती हुई यूपी की टीम ने महज 13 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस प्रकार यूपी ने बिहार को पांच विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. इस मौके पर वुमैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यूपी के अंकिता यादव को दिया गया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, मो ऐहतेशामुल हक सिद्दीकी, इश्तेयाक खान ने कप्तान सरिता यादव को विनर कप प्रदान किया. जबकि बिहार टीम के मैनेजर फैज अहमद, पूर्व जिला पार्षद कमलेश प्रसाद,  जकरिया खान, डब्ल्यू खान ने बिहार के कप्तान सोनी कुमारी को रनर कप प्रदान किया. मौके पर राजद नेता लक्की बाबू, विजयचंद राय, तनवीर जकी, राजेश यादव, शाहिद रजा थे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 दिसम्बर को अल जबीन दुबई और कैफ एकेडमी सीवन के बीच खेला जायेगा.