डोरीगंज-
अवतार नगर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से शराब पीकर अपने घर मे मारपीट करते दो शराबी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि सुचना पर थाना क्षेत्र के संठा गाँव से एक शराबी राजेन्द्र राय को गिरफ्तार किया गया है जो शराब पीकर घर मे अपनी माँ एवं पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था ।
वही हराजी गाँव से एक शराबी राजेन्द्र साह को गिरफ्तार किया गया है जो शराब पीकर अपने घर मे पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था ।
दोनों गिरफ्तार शराबी को जेल भेज दिया गया ।