सारण:फुटबॉल के फाइनल में मोतीहारी की टीम ने मांझी की टीम को हरा ट्रॉफी पर किया कब्जा
बनियापुर (सारण)
प्रखंड के कोल्हुंआ उच्च विद्यालय में चल रहा छह दिवसीय खेल के फाइनल के दिन मोतीहारी की टीम ने मांझी के टीम को एक शुन्य से पराजित कर दिया। और खेल के ट्रॉफी पर आपना कब्जा जमा लिया। जिस खेल के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डाॅ महाचन्द्र प्रसाद सिंह, ई• सच्चिदानंद राय तथा सारण के पुलिस कप्तान हरिकिशोर राय विजेता टीमों के बीच ट्राफी का वितरण किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्व•रामबिलास ओझा फुटबॉल टूर्नामेंट के खेल के फाइनल में पहुंचने के लिए मोतीहारी फुटबॉल टीम को तीन मैच खेलना पड़ा था। जिसमें मोतीहारी की टीम ने छपरा, समस्तीपुर को सेमी फाइनल में पराजित कर दिया था। यह मोतीहारी का अंतिम यानी फाइनल मैच था। जिसमें मोतीहारी ने मांझी के टीम को एक शुन्य से हराकर ट्रोफी पर अपना कब्जा जमा लिया। जिस खेल को संबोधित करते हुए डाॅ महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि फुटबॉल में बिहार के लोग की रूची अधिक देखी जाती है। इसलिए इस खेल का आयोजन होना चाहिए। वही ई• सच्चिदानंद राय ने खिलाड़ियों और खेल दर्शकों के प्रति अभार प्रकट किया। जहां पुलिस कप्तान हरिकिशोर राय ने कहा कि बच्चों को पढाई के साथ खेल भी आवश्यक है। बच्चों को खेल से सार्वांगिक विकास होता है। इसलिए खेल आवश्यक है। हालाँकि खेल के अंतिम दिन इस खेल नतीजा को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जहां पुलिस बल के सहारे दर्शकों के भीड़ को संभालना पड़ा। जहां पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, जदयू नेते कामेश्वर सिंह, खेल के आयोजक अजय ओझा, हरेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, परशुराम सिंह,डॉ कुमुद रंजन, चुनमुन ओझा सहित खेल आयोजन समिति के सभी आयोजक तथा हजारों दर्शक खेल मैदान में उपस्थित थे।




Recent Comments