कार्तिक पूर्णिमा,बालू, अवैध शराब और भूमि विवाद पर एसडीओ ने की बैठक 

मढ़ौरा(सारण) । 
कार्तिक पूर्णिमा के गंगा नहान पर सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने अनुमंडल के सभी सीओ और थानाध्यक्ष के साथ बुधवार को बैठक की । एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा की मौजूदगी में अनुमंडल कार्यालय में संपन्न बैठक में एसडीओ ने सभी सीओ और थानाध्यक्ष को गंगा नहान पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया । इसके पूर्व एसडीओ ने अनुमंडल के सभी सीओ से भीड़ भाड़ वाले प्रमुख घाट और वहा आयोजित होने वाले मेला की जानकारी ली ।उक्त सभी घाट पर सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम के बारे में भी पूछा । एसडीओ ने कार्तिक पूर्णिमा के गंगा नहान पर सभी सीओ और थानाध्यक्ष को प्रभावी रूप से सक्रिय रहने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है । वही कहा है की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नही होनी चाहिए । बैठक में अवैध रुप से बालू के परिचलन, अवैध शराब की बिक्री और भूमि विवाद को लेकर भी एसडीओ ने चर्चा की । बिना चालान के बालू परिवहन और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी रुप से लगाम लगाने को कहा ।बैठक में अनुमंडल के सभी अंचल से सीओ, थाना के एसएचओ उपस्थित थे ।