सिवान :मनचले किशोर ने सात वर्षीय दिव्यांग छात्रा से किया दुष्कर्म
#परवेज अख्तर /सीवान:जिले के गोरेयाकोठी थाने के छितौली खुर्द गांव में शनिवार को एक 15 साल के मनचला किशोर द्वारा एक सात साल की दिव्यांग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।.घटना के समय छात्रा के परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था. छात्रा के दादा ने बताया कि शनिवार को पीड़ित छात्रा की मां अपने छोटे पुत्र को डॉक्टर से दिखाने के लिए डॉक्टर के पास गई थी. इसी दौरान बगल का साबिर अली का पुत्र आबिद अली हमलोगों के घर में आया तथा छात्रा को गोद में उठाकर अपने घर में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया.उसने बताया कि छात्रा की मां जब शाम में धर पहुंची तो लड़की ने पुरी बात अपनी मां को बताया.शरीर से ब्लड निकलने व तेज दर्द होने की शिकायत पर शनिवार की रात में स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया गया.सुबह में परिजन टेम्पो से छात्रा को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे.लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले पुलिस के पास जाने की सलाह दी.परिजन महिला थाने गए. रविवार को अपराह्न करीब एक बजे महिला थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़ित छात्रा को लेकर मेडिकल जाँच व इलाज कराने सदर अस्पताल लेकर रविवार की दोपहर पहूँची। इस बाबत सदर एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है. महिला थाने को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.




Recent Comments