छेड़खानी करने वाले युवकों ने युवती द्वारा चप्पल से पिटाने के बाद युवती के भाई को पिटा
तरैया(सारण)।06.02.2019:
थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गाँव मे शौच करने गयी युवती को बाइक से आकर गाँव के ही तीन युवकों ने छेड़ा, बचाव में युवती ने एक युवक को चप्पल से पीट दिया तो आक्रोशित युवक के परिजनों ने युवती के घर आकर उसके भाई की पिट दिया।इस संबंध में युवती ने थाने में आठ लोगो पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें अतुल कुमार,विकास कुमार,नीलकमल सिंह,जयप्रकाश सिंह,ओमप्रकाश सिंह,उदय सिंह,पवन सिंह एवं शशि शेखर सिंह की अभियुक्त बनाया गया है।युवती का आरोप है कि वह दो तीन लड़कियों के साथ शौच करने गयी थी।तभी अतुल, विकास उर्फ हरिओम और नीलकमल सिंह आये और छेड़खानी करने लगे तथा युवती का कपड़ा फाड़ दिए तब युवती ने अपने बचाव में दो-चार चप्पल युवक को मारा और सारी घटनाए आकर अपने भाई से बताया तबतक आरोपित के परिजनों ने लाठी,भला,फरसा आदि लेकर दरवाजा पर आ गये और यवती के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।




Recent Comments