सिवान :पीडीएस गेहूं से लदी पिकअप पलटी, चालक फरार
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
रघुनाथपुर (सिवान) : 
थाना क्षेत्र के खुजवां गांव के समीप नौवाडीह टोला में सोमवार की शाम पतार-आंदर मुख्य सड़क के किनारे पीडीएस के गेहूं से लदी पिकअप वैन पलट गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल 
पर पहुंच कर एमओ कलामुद्दीन को गेहूं होने की सूचना दी। एमओ ने बताया कि पिकअप से साढ़े तीन बोरी गेहूं जब्त किया गया है। इसकी जांच की जा रही है कि यह गेहूं किसका और कैसा है। वहीं नौवाडीह एवं खुजवां के लोगों का कहना है कि पिकअप जिस समय पलटी, गेहूं से भरी थी। पिकअप पलटने के बाद चालक फरार हो गया। एमओ ने बताया कि पिकअप वैन हुसेनगंज थाना के माहपुर निवासी शिवचरण प्रसाद की है।