सिवान :उद्घाटन मैच में छपरा ने गोपालगंज को हराया
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
रघुनाथपुर (सिवान) :
प्रखंड मुख्यालय परिसर के शहीद मैदान में शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित एसबीएस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सोमवार को छपरा बनाम गोपालगंज की टीम के बीच खेल गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय, सीओ
ब्रजबिहारी कुमार एवं थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह निराला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शहीद भगत के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। छपरा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैंटिंग करने का फैसला लिया। इसने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में
गोपालगंज की टीम 14.4 ओवर 137 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार छपरा की टीम 19 रन से विजयी हुई। छपरा की टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कमेंट्री सुजीत कुमार निराला एवं प्रसेनजीत कुमार ने की। अंपायर रंजीत यादव एवं मुन्ना भाई, स्कोरर विकास गौरव एवं सतीश पांडेय तथा संजय कुमार थे। इस मौके पर मोहन प्रसाद विद्यार्थी, डॉ. बीएन यादव, समाजसेवी घनश्याम शुक्ला,
दीपक कुमार सिंह उर्फ़ मंटू सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव, विश्वनाथ यादव उर्फ घूरा यादव, पूर्व जिला पार्षद जेपी पांडेय, विनोद सिंह, रवि तिवारी, हरिश्चंद्र चौरसिया, महिपाल सिंह, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। टूर्नामेंट के आयोजक अविनाश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सिवान एवं गोरखपुर टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
इनसेट
शहीद भगत सिंह को किया याद
शहीद भगत सिंह समाजिक संस्थान द्वारा आयोजित
शहीद भगत सिंह (एसबीएस) कप टूर्नामेंट की उद्घाटन
मैच के समारोह के दौरान शहीद भगत सिंह को उनके
तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।
इस दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए
बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा की भगत सिंह के
जीवनी से युवाओं की सिख लेनी चाहिए। माल्यार्पण करने वालों
में सीओ बृजबिहारी कुमार, थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह निराला,
शहीद स्मृत न्यास की अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य मोहन विद्यार्थी,
सचिव डॉ. बीएन यादव, शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान के
अध्यक्ष भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अविनाश कुमार यादव
सहित गोपालगंज एवं छपरा की टीम के खिलड़ियों सहित
अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।




Recent Comments