सिवान :पंचायत सचिव पर 16 लाख के गबन की एफआइआर
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
दरौली (सिवान) : बीडीओ चंदन कुमार द्वारा भिटौली के पूर्व पंचायत सचिव दिनेश चंद्र सिंह के खिलाफ स्थानीय थाने में 15 लाख 91 हजार 989 रुपये के गबन की एफआइआर दर्ज कराई गई है। इन पर प्रभार नहीं देने, छिपाने एवं धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया गै। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीडीओ चंदन कुमार को गत वर्ष 30 नवंबर को भिटौली पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय प्रजापति द्वारा 13वें वित्त के दो लाख एवं 14वें वित्त के 13 लाख 91 हजार 989 रुपये बिना कार्य कराए पूर्व मुखिया अनिल राम एवं तत्कालीन पंचायत सचिव दिनेश चंद्र सिंह द्वारा अवैध निकासी करने की शिकायत की गई थी। इसके बाद जांच कराई गई तो आरोप प्रथमदृष्टया सहित पाए गए। पंचायत सचिव दिनेश चंद्र सिंह फिलहाल बड़हरिया प्रखंड में पदस्थापित है। उससे इस संबंध में सभी अभिलेख एक सप्ताह के अंदर जमा करने के लिए पत्राचार किया गया, परंतु उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एफआइआर दर्ज कराई गई। हालांकि दरौली से बिना विरमित हुए ही वह बड़हरिया प्रखंड में कार्य कर रहा है।




Recent Comments