अॉक्सफोर्ड इन्टरनेशनल पब्लिक स्कुल का हुआ उद्धाटन
पब्लिक स्कुल शिक्षा को पेशा नही बनाये : जफर आलम
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

निजी विद्यालय शिक्षा को पेशा नही बनाये,शिक्षा ही देश की रीढ़ होती है।इसलिये गुणवत्ता शिक्षा जरूरी है। इस बात का ख्याल हरेक निजी विद्यालय रखें।
उक्त बातें गुरूवार को प्रखंड के सरौंजा- बलवाहाट एनएच 107 के चकमका चौक स्थित अॉक्सफोर्ड इन्टरनेशनल पब्लिक स्कुल के उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुये जिला राजद अध्यक्ष जफर आलम ने सभा को संबोधित करते हुये कहीं।

उन्होनें कहा कि आज नित्य प्रति दिन निजी विद्यालय खुल रहें लेकिन इस दौर में वही विद्यालय स्थापित रह सकता है जो गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करेंगा।

वही पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रितेश रंजन ने अपने संबोधन में कहां कि इस ईलाकें के लिये एक अच्छे विद्यालय की आवश्यकता थी जो आज इस विद्यालय के खुलने से पुरा हो गया है।

वही विद्यालय डाईरेक्ट ए रज्जा व एस करीम ने बताया कि इस विद्यालय में हमने बिना एडमीशन फी के बच्चों को दाखिल देने का काम करेंगें।मेघावी छात्रों के फी में भी रियात दी जायेगी। हमारी यह सोच है की इस ईलाके के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इस उद्देश्य से ही विद्यालय की नींब पड़ी है।

इस अवसर पर समाजसेवी मो रफी आलम,ए के राज,मो नजरे ईमाम,ईलाही फान्डेसन के अध्यक्ष नईम सिद्दीकी,सबा करीम,मो सनैन गौहर,तारीक अनवर,संदीप कुमार,अजीत सरकार एवं रौशन कुमार मौजूद रहें।




Recent Comments