सिवान ने आजमगढ़ को हराकर जीता यदुवंशी राय स्मृति फुटबॉल चैम्पियन शील्ड

मढ़ौरा,सारण ।
प्रखंड के टेहटी स्व यदुवंशी राय स्टेडियम में खेले गये यदुवंशी राय स्मृति फुटबॉल चैम्पियन ट्राफी मुकाबले मे सिवान की टीम ने आजमगढ़ को 4-0 से हराकर विजेता बनीI मैच का उद्धाटन छपरा जयप्रकाश युनिवर्सिटी के कुलपति डा प्रो. राजेन्द्र प्रसाद और स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने मैदान में फिता काटकर और खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करके की । इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि खेल युवा जीवन का एक हिस्सा है और सभी लोगों का इस अवस्था में खेल से जुड़ाव रहा है। खेल मनोरंजन के साथ शारीरिक मांनसिक मजबुती भी देता है जो युवा को आगे ले जाने में सहायक है । उन्होने खेल को भी गंभीरता से लेने और इस क्षेत्र में भी युवा को मुकाम बनाने के लिये प्रेरित किया । विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि युवा का खेल से जुड़ाव एक अच्छे समाज निर्माण में सहायक है । खेल चरित्र निर्माण और समाजिक समरसता को आगे बढ़ाने मे सहायक है । उन्होने लोगों से खेल और खिलाड़ियों का प्रोत्साहित करने की बात कही । लगभग एकतरफा रहे मुकाबले में पहला हाफ गोल रहित रहा लेकिन दुसरे हाफ मे सिवान के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया ।

पहला हाफ गोलरहीत रहने से दर्शकों के आनंद की वापसी करवाते हुये सिवान की टीम ने एक एक कर चार गोल दागे । सिवान की तरफ से मैच का वेस्ट ट्वेन्टी टू चूनेवगये रेहान ने दुसरे हाफ के दूसरे, चौथे और छठे मिनट में तीन गोल किये । इस दौरान सिवान की तरफ से पद्रहवें मिनट में एक अन्य खिलाड़ी ने गोल दाग कर बढ़त को 4-0 कर दिया जो अंतिम समय तक बना रहा । सिवान के गोलकी सैफी के भी वेहतरीन वचाव से रोमांचित दर्शकों की खुब तालिया मिली ।

दुसरी तरफ आजमगढ़ की टीम अच्छे मूव के बाद भी गोल करने में सफल नही हो सकी और उसे 4-0 से हार का सामना करना पड़ा । मैंच में जेपीयू के साईंस डीन डा प्रो उमाशंकर यादव, पूर्व जिला परिषद् प्रत्याशी आश्वनी प्रसाद यादव, राकेश राय, रवि सिंह, डा बीके शर्मा, प्रो जगदीश राय, शोभीत प्रसाद यादव, मुखिया संध के अध्यक्ष मिथलेश राय , नंदन राय, युवा नेता धनंजय कुमार, प्रभारी राजद अध्यक्ष उपेन्द्र मांझी,प्रो लालबाबू राय , शिक्षक नेता अवधेश राय, प्रो शशि भूषण राय, प्रो भूपेश प्रसाद सहीत हजारों की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे ।




Recent Comments