सिवान :उमस भरी गर्मी ने स्कूली बच्चों को किया बेहाल
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले में गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती गर्मी से आम से खास तक परेशान है। गर्मी की मार अब स्कूली बच्चों को भी झेलनी पड़ रही है। पुरवईया हवा की उमस भरी गर्मी ने बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी की वजह से बच्चों का क्लास रूम में रहना भी मुश्किल होने लगा है। शिक्षक व छात्र पसीने से तरबदर हो जा रहे हैं। साढ़े 12 बजे स्कूल से छूटने के बाद घर जाने के दौरान बच्चों को लू भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के 10 बजते ही गर्मी का सितम बढ़ने लगता है। यह गर्मी सबकों बेहाल कर रही है। क्लास रूम में पढ़ा रहे शिक्षक चाहकर भी कुछ कर नहीं पा रहे हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक के स्पेशल क्लास में बच्चे गर्मी की वजह से पढ़ना नहीं चाह रहे हैं। बच्चों के साथ-साथ शिक्षक को भी गर्मी से परेशानी उठानी पड़ रही है। यहीं नहीं बच्चों को स्कूल से घर जाने में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में गर्मी से निजात पाने का कोई उपाय नहीं है। जिले के अधिकतर स्कूलों में बिजली की सप्लाई भी नहीं है कि शिक्षक पंखा चला सके। कई स्कूलों में बिजली तो है लेकिन पंखों की संख्या पर्याप्त नहीं है। वहीं दिन में पर्याप्त बिजली भी नहीं रह रही है। अब इस गर्मी की समस्या का समाधान निकालना कठिन हो गया है। बढ़ रही गर्मी से तंग बच्चे शिक्षकों से जल्दी छुट्टी करने की जिद करने लगे हैं। लेकिन शिक्षक नियम में बंधे होने के कारण समय से पहले छुट्टी नहीं कर सकते। ऐसे में गर्मी झेलने को सब मजबूर हैं।




Recent Comments