सिवान :दारौंदा में छह हजार अपात्र लाभुकों को भेजा जाएगा नोटिस
दारौंदा (सिवान) :
विभिन्न पंचायतों में खाद्य सुरक्षा के तहत करीब छह हजार अप्रात्र लाभुकों को खाद्य आपूर्ति विभाग नोटिस भेजने की तैयारी में लग गया है।
एमओ रवि कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्डधारियों की जांच कराई गई थी। इनमें कुछ ऐसे लाभुक मिले,जो सरकारी नौकरी वाले, दो मंजिला घर वाले, चार चक्का वाहन वाले, काफी जमीन वाले भी हैं। इन अपात्र लाभुकों को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। प्रखंड की कुल 17 पंचायतों में करीब छह हजार अपात्र लाभुकों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि लगातार तीन महीने से लाभुकों को आधार से जोड़ने
की प्रक्रिया चल रही है। अभी भी बिना आधार के 12 प्रतिशत लाभुक हैं। 88 प्रतिशत लाभुकों को आधार से जोड़ दिया गया है।




Recent Comments